Last Updated: Friday, June 29, 2012, 08:55

सेंट पीटर्सबर्ग : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रूस के समकक्ष नेता सेर्गेई लावरोव से मुलाकात करने सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचीं हैं। उनकी यह मुलाकात सीरिया में चल रहे संघर्ष के विषय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दो शीर्ष देशों के प्रमुख नेताओं की मुलाकात आज पीटर्सबर्ग में होगी। इसके बाद गुएना में एक बैठक होगी जिसमें सीरिया के संघर्ष का राजनैतिक हल तलाश करने के प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इन संघर्षों में करीब 15,000 लोग मारे जा चुके हैं।
रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि लावरोव ने अंतरराष्ट्रीय शांति दूत कोफी अन्नान से भी फोन पर बात की है। अन्नान आज गुएना में होने वाली बैठक के प्रस्तोता होंगे। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 29, 2012, 08:55