सीरियाई विद्रोहियों के हमले में 40 पुलिसकर्मी मारे गए

सीरियाई विद्रोहियों के हमले में 40 पुलिसकर्मी मारे गए

अलेप्पो (सीरिया) : सीरियाई विद्रोहियों ने आज अलेप्पो में सुरक्षाबलों के दो ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें 40 लोगों की मौत हो गयी।

सीरियन आबजर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने यह दावा किया। इसके अनुसार राष्ट्रपति बशर अल.असद के प्रति निष्ठा रखने वाले सैनिकों और विद्रोहियों के बीच राजधानी में भी झड़पंे हुयीं। इसके अलावा डारा और डीर एजोर में भी झड़पें होने की खबरें हैं।

संस्था ने बताया कि विद्रोहियों ने सुबह एक सैन्य अदालत, वायु सेना खुफिया मुख्यालय और सत्तारूढ़ बाथ पार्टी के एक कार्यालय पर हमला किया। बाद में विद्रोहियों ने दो पुलिस स्टेशनों को भी निशाना बनाया। हिंसा में कम से कम 40 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 31, 2012, 19:23

comments powered by Disqus