सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना पाक - Zee News हिंदी

सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना पाक



संयुक्त राष्ट्र: आखिरकार पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता पाने में कामयाब हो गया। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की 5 अस्थायी सदस्य देशों के लिए हुई वोटिंग में भारत और पाक के साथ-साथ मोरक्को, ग्वाटेमाला और टोगो को भी भी अस्थायी सदस्य चुन लिया गया है।

 

सुरक्षा परिषद् की अस्थाई सदस्यता मिलने पर भारत ने पाक को बधाई दी  है। एक सौ तिरानवे सदस्यीय महासभा में पाकिस्तान ने 129 वोटों के साथ सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता प्राप्त की। सुरक्षा परिषद में उसका कार्यकाल पहली जनवरी, 2012 से 31 दिसंबर 2013 होगा।

 

एशिया प्रशांत क्षेत्र से अस्थाई सदस्यता के लिए पाकिस्तान के खिलाफ किर्गिस्तान था। दरअसल 31 दिसंबर, 2011 को सुरक्षा परिषद की पांच अस्थायी सीटें खाली होंगी और इन पांच सीटों के लिए पाकिस्तान समेत नौ देश प्रयासरत थे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 22, 2011, 10:23

comments powered by Disqus