हर प्रतिबंध से निपटेने को तैयार : सालेही - Zee News हिंदी

हर प्रतिबंध से निपटेने को तैयार : सालेही

तेहरान : ईरान ने कहा है कि अगर उसके तेल उद्योग और वित्तीय क्षेत्र को निशाना बनाकर पश्चिमी देश कड़े प्रतिबंध लगाते हैं तो वह खराब से खराब स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

 

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेह ने एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने सरकारी संवाद समिति इरना को बताया कि नए प्रतिबंधों की खराब से खराब स्थिति से निपटने के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मंजूर किए गए नए प्रतिबंधों के बाद आयी है। प्रतिबंधों में ईरान के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाना तथा वैश्विक वित्तीय प्रणाली से उसके सेंट्रल बैंक को अलग कर देना शामिल है।

 

यूरोपीय संघ भी इसी तरह के प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। ईरान के तेल मंत्री रुस्तम कासमी ने इस हफ्ते वियना में कहा था कि ईरान को अपने तेल पर यूरोपीय प्रतिबंध से डर नहीं है। ओपेक संगठन में ईरान दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 17, 2011, 21:02

comments powered by Disqus