हिलेरी क्लिंटन लाओस की ऐतिहासिक यात्रा पर

हिलेरी क्लिंटन लाओस की ऐतिहासिक यात्रा पर

हिलेरी क्लिंटन लाओस की ऐतिहासिक यात्रा परहनोई : हिलेरी क्लिंटन अपनी पहली लाओस यात्रा के तहत आज हनोई पहुंचेंगी । 57 सालों में पहली बार कोई अमेरिकी विदेश मंत्री लाओस की यात्रा पर है। अपनी अल्पकालीन लाओस यात्रा के दौरान वे वियतनाम युद्ध से संबंधित और विवादित बांध परियोजना के मुद्दे पर चर्चा करेंगी।

इस ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया, लाओसवासियों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण हो सकता है और हमने ऐसे कई मुद्दों को रेखांकित किया है जिसपर हम मिलकर काम करने वाले हैं। लेकिन यात्रा का मुख्य मुद्दा विवादित बांध होगा। लाओस मेकांग नदी पर इस विवादित बांध को बनाने की योजना बना रहा है जिसे लेकर सरकार और पर्यावरणविदों ने लाखों लोगों पर इससे संभावित नुकसान को लेकर चेतावनी भी दी है।

वर्ष 1955 में जॉन फोस्टर ड्यूल्स की यात्रा के बाद हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की दूसरी विदेश मंत्री होंगी जो लाओस की यात्रा पर जाएंगी। वर्ष 2010 में लाओस के विदेश मंत्री थोंगलून सिसूलिथ ने हिलेरी क्लिंटन को लाओस आने का निमंत्रण दिया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 11, 2012, 09:56

comments powered by Disqus