Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 10:17

नई दिल्ली : अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को फोन करके इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रिजनल कोआपरेशन में अमेरिका को वार्ता साझेदार का दर्जा दिलाने में भारत की भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
हिलेरी ने फोन कॉल अमेरिका को 20 देशों वाले आईओआर-एआरसी के गुड़गांव में आयोजित बैठक में समूह में वार्ता साझेदार के रूप में शामिल किये जाने के एक दिन बाद किया है। अमेरिका इस समूह में चीन, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस और मिस्र के बाद शामिल होने वाला छठा वार्ता साझेदार है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच फोन पर लगभग 15 मिनट बातचीत हुई और इस दौरान हिलेरी ने भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व और उसे आगे ले जाने पर जोर दिया। हिलेरी ने खुर्शीद को अगले वर्ष अमेरिका आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने इसके साथ ही खुर्शीद को विदेश मंत्री का पद संभालने की बधाई भी दी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 4, 2012, 09:28