CWG: कलमाडी के खिलाफ आरोप तय 21 नवंबर को!

CWG: कलमाडी के खिलाफ आरोप तय 21 नवंबर को!

CWG: कलमाडी के खिलाफ आरोप तय 21 नवंबर को!नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में इन खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोग निर्धारित करने के बारे में फैसले के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश तलवंत सिंह ने आरोपों पर सुनवाई पूरी की और अपना आदेश 21 नवंबर तक के लिए सुरक्षित रखा। कलमाडी के अलावा राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललित भनोट और नौ अन्य आरोपियों में ओलंपिक समिति के महानिदेशक वी के वर्मा, महानिदेशक (खरीद) सुरजीत लाल, संयुक्त महानिदेशक (खेल) ए एस वी प्रसाद और कोषाध्यक्ष एम जयचंद्रन शामिल हैं।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ स्विस टाइमिंग घोटाले में आईपीसी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र के अनुसार इस घोटाले से सरकारी खजाने को कथित रूप से 90 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि कलमाडी और अन्य आरोपियों ने स्पेन की कंपनी एमएसएल की बहुत कम की बोली (62 करोड़ रूपये) खारिज करके स्विस टाइमिंग ओमेगा से अनुबंध किया। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 8, 2012, 21:49

comments powered by Disqus