आरोप तय - Latest News on आरोप तय | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

फोटो पत्रकार गैंगरेप: आरोपियों के खिलाफ नया अभियोग तय

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 17:13

यहां की शक्ति मिल परिसर में टेलीफोन ऑपरेटर के साथ सामूहिक बलात्कार के चार मुजरिमों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद मुम्बई की एक अदालत ने फोटोग्राफर पत्रकार सामूहिक बलात्कार कांड में तीन साझे अभियुक्तों के खिलाफ सोमवार को नया अभियोग निर्धारित किया।

जोधपुर की कोर्ट में आसाराम के खिलाफ आरोप तय

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 23:18

राजस्थान के जोधपुर में एक अदालत ने स्वयंभू संत आसाराम बापू को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार करने के पांच महीने बाद उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए। एक वकील ने यह जानकारी दी।

प्रेमिका की हत्या का आरोप तय, कोर्ट में ही रो पड़ा पिस्टोरियस

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 17:49

दक्षिण अफ्रीकी मजिस्ट्रेट डेसमंड नायर ने जब पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप को मारने के आरोप तय किये तब यह 26 वर्षीय सुपरस्टार स्प्रिंटर रोने लगा।

हिरासत में मौत मामले में भट्ट के खिलाफ आरोप तय

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 22:19

गुजरात के निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के खिलाफ गुरुवार को एक स्थानीय अदालत ने हत्या और अन्य अपराधों के लिए आरोप तय किए।

CWG: कलमाडी के खिलाफ आरोप तय 21 नवंबर को!

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 21:49

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में इन खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोग निर्धारित करने के बारे में फैसले के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है।

बेहमई कांड: 31 साल बाद 4 के खिलाफ चार्जशीट

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 10:46

इकत्तीस साल पुराने बेहमई हत्याकांड मामले में पड़ोसी जिले कानपुर देहात की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को चार अभियुक्तों पर आरोप तय कर दिये। इस मामले की मुख्य अभियुक्त फूलन देवी की हत्या हो चुकी है।

शहला हत्याकांड: सभी 5 मुलजिमों पर आरोप तय

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 18:20

आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद हत्याकांड के सभी पांच मुलजिमों के खिलाफ आज यहां विशेष सीबीआई अदालत में आरोप तय कर दिये गये। लेकिन आरोपियों ने इन इल्जामों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

वीरभद्र और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप तय

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 20:05

केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ शिमला की एक अदालत ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप तय किए।

2जी: एस्सार, लूप के प्रमोटरों पर आरोप तय

Last Updated: Friday, May 25, 2012, 22:18

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यहां शुक्रवार को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में एस्सार समूह और लूप टेलीकॉम के प्रमोटरों के खिलाफ षड़यंत्र और धोखाधड़ी का आरोप तय कर दिया।

आरुषि हत्याकांड में तलवार दंपति पर आरोप तय

Last Updated: Thursday, May 24, 2012, 21:31

नोएडा के बहुचर्चित आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुरुवार को आरुषि के माता-पिता एवं दंत चिकित्सक राजेश एवं नूपुर पर आरोप तय किए।

मुख्तार पर मकोका के तहत आरोप तय

Last Updated: Thursday, May 3, 2012, 15:53

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वर्तमान विधायक मुख्तार अंसारी और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ वित्तीय लाभ के लिए संगठित अपराध गिरोह चलाने को लेकर आरोप तय किए।

रक्षा सौदे में जया जेटली पर आरोप तय

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 11:03

दिल्ली की एक अदालत ने रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े साल 2001 के एक मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और दो अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए।

गिलानी के करीबी समेत 4 पर आरोप तय

Last Updated: Saturday, March 3, 2012, 08:01

दिल्ली की एक अदालत ने कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी सहायक और तीन अन्य के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय किए। इससे इनके खिलाफ मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया।

माधुरी गुप्ता के खिलाफ आरोप तय

Last Updated: Saturday, January 7, 2012, 14:36

दिल्ली की एक अदालत ने निलंबित भारतीय राजनयिक माधुरी गुप्ता के खिलाफ शनिवार को आरोप तय किए। उनके खिलाफ ऐसे अपराध के लिए आरोप तय किए गए हैं।