इंडिया गेट पर आतंकी हमले की आशंका

इंडिया गेट पर आतंकी हमले की आशंका

नई दिल्ली : इंडिया गेट पर आतंकी हमला हो सकता है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर नीरज गुप्ता ने शहरी विकास मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आतंकी इंडिया गेट पर हमला कर सकते हैं। गुप्ता के मुताबिक आतंकी हॉकर बनकर इंडिया गेट पर हमला कर सकते हैं। हॉकरों और वेंडरों के बीच फर्क करना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा है कि इंडिया गेट के लॉन में पर्याप्त रोशनी नहीं है। आतंकी इसका फायदा उठा सकते हैं। उधर मुंबई हमलों में शामिल आतंकी अबू जिंदाल ने भी कहा है कि दिल्ली आतंकियों के निशाने पर है। पूछताछ के दौरान जिंदाल ने दिल्ली पुलिस को बताया कि दिल्ली लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के निशाने पर है। वे दिल्ली में हमला कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने जिंदाल के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। एफआईआर को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 21, 2012, 23:50

comments powered by Disqus