इंडिया गेट - Latest News on इंडिया गेट | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

इंडिया गेट पहुंची राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:32

अगले साल होने वाले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन देश के शीर्ष खिलाड़ियों द्वारा शनिवार को यहां नेशनल स्टेडियम से ऐतिहासिक इंडिया गेट ले जायी गयी।

दिल्ली रेप : पटना से दिल्ली लाया गया आरोपी

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 17:33

दिल्ली में पांच वर्षीया बच्ची से बलात्कार के आरोपी मनोज को बिहार से लेकर दिल्ली पुलिस शनिवार शाम दिल्ली पहुंच गई। पुलिस ने उसे मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज दिल्ली से फरार हो गया था।

इंडिया गेट पर सुरक्षा और कड़ी, जाना मना है

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 18:53

इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाके में आज सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस ने इस इलाके में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मवाना मैराथन 17 फरवरी को इंडिया गेट से

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 16:03

मवाना शूगर इंडियन ओपन मैराथन यहां 17 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इंडिया गेट से शुरू होकर यहीं पर समाप्त होने वाली इस दौड़ में 12 हजार धावकों के भाग लेने उम्मीद है।

इंडिया गेट पर PM ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 11:16

भारत ने शनिवार को अपना 64वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शहर के बीचों बीच स्थित इंडिया गेट युद्ध स्मारक पर अज्ञात सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

राजपथ पर अभ्यास परेड आज से, मार्ग में परिवर्तन

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 00:27

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए गुरुवार से अभ्यास शुरू होगा। पुलिस ने आज लोगों को सलाह दी है कि इस दौरान दोपहर तक इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इंडिया गेट पर धारा 144 लगाने पर पुलिस को नोटिस

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 15:59

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को पुलिस को यह स्पष्ट करने आदेश दिया कि किस प्रकार से विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत छह महीने के लिए निषेधाज्ञा लगाने का अधिकार दिया जा सकता है जबकि यह नागरिकों के बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है।

इंडिया गेट के निकट यातायात प्रतिबंधों में ढ़ील

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 15:53

राष्ट्रीय राजधानी में 23 वर्षीय एक लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में लगातार जारी प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए इंडिया गेट और रायसिना हिल्स के निकट यातायात पर लगाए गए प्रतिबंधों में सोमवार को ढ़ील दी गई।

कांग्रेस कोर ग्रुप की पीएम निवास में दोबारा बैठक

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 22:35

गैंगरेप की शिकार लड़की की मौत के बाद मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री निवास में दोबारा बैठक की है। सूत्रों के अनुसार सरकार इंडिया गेट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दे सकती है।

इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने दिया जाए: शीला

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 13:26

बताया जाता है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे से कहा है कि सामूहिक बलात्कार की शिकार 23 वर्षीय छात्रा की मौत के मद्देनजर उसकी याद में इंडिया गेट और उसके आसपास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से प्रतिबंध हटाया जाए।

गैंगरेप: इंडिया गेट, रायसीना हिल आमलोगों के लिए बंद

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 10:38

सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की सिंगापुर में मौत के बाद प्रदर्शनकारियों के उमड़ने की आशंका से दिल्ली पुलिस ने आज इंडिया गेट और रायसीना हिल के आसपास के इलाकों में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया और दस मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिये।

`कांस्टेबल की मौत के लिए ‘AAP’ नहीं जिम्मेदार`

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 23:02

आम आदमी पार्टी (एएपी) के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि कांस्टेबल सुभाष चंद्र तोमर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस आठ लोगों को फंसाने का प्रयास कर रही है।

यदि निर्दोष को चोट पहुंची है तो माफ करें : पुलिस

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 20:46

दिल्ली के पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने इंडिया गेट पर पुलिस कार्रवाई में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को चोट पहुंचने की स्थिति के लिए सोमवार को अफसोस प्रकट किया लेकिन प्रदर्शनों को शांत करने के लिए पुलिस ने जो भी किया, उसके लिए माफी मांगने से इंकार कर दिया।

गैंगरेप विरोध: किले में तब्दील हुई दिल्ली, कई मेट्रो स्‍टेशन बंद

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 14:52

दिल्ली के दिल ने तब एक किले की शक्ल ले ली जब इंडिया गेट और रायसीना हिल के आसपास के इलाकों पर प्रदर्शनों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

गैंगरेप विरोध: इंडिया गेट पर सुरक्षा बढ़ी, भारी पुलिस बल तैनात

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 12:51

राजधानी दिल्‍ली में बीते सप्ताह एक चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन का क्रम जारी है।

इंडिया गेट के समीप आज 9 मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 09:07

पारा-चिकित्सा छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को लेकर इंडिया गेट के नजदीक लगातार हो रहे प्रदर्शनों के चलते मध्य दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशन सोमवार को बंद रहेंगे।

इंडिया गेट के पास सात मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 23:58

सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर इंडिया गेट के नजदीक लगातार दूसरे दिन हो रहे प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो ने आज रात घोषणा की कि मध्य दिल्ली में स्थित सात मेट्रो स्टेशन कल भी बंद रहेंगे।

इंडिया गेट पर झड़प में घायल पुलिसकर्मी की हालत नाजुक

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 00:33

पिछले सप्ताह सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर इंडिया गेट के नजदीक एकत्र प्रदर्शनकारियों द्वारा पीटे जाने के कारण दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

हिंसा में स्वार्थी तत्व शामिल: पुलिस

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 18:33

दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों पर फिर से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और बल प्रयोग किए जाने के सिलसिले में रविवार को कहा कि कुछ ‘निहित स्वार्थी तत्व’ प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गए हैं जो हिंसा भड़का रहे हैं।

इंडिया गेट पर हिंसा भड़की, पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 17:42

राजधानी के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के पथराव और लोहे की छड़ें लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाने तथा पुलिसकर्मियों द्वारा उन पर आंसूगैस के गोले दागने एवं पानी की धार फेंकने के बाद हिंसा भड़क गई।

अगले आदेश तक बंद रहेंगे इंडिया गेट के नजदीकी 8 मेट्रो स्टेशन

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 10:58

राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के नजदीक प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आज सुबह से अगले आदेश तक युद्ध स्मारक के नजदीक स्थित 8 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली गैंगरेप में इंसाफ मांग रहे लोगों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 12:42

दिल्‍ली गैंगरेप केस में इंसाफ की मांग को लेकर शनिवार सुबह हजारों की संख्‍या में जुटी भीड़ जब इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ी और जैसे ही नॉर्थ ब्लॉक के करीब पहुंची, भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज की।

दिल्ली गैंगरेप : गुस्सायी महिलाओं का रायसीना हिल्स पर जबरदस्त प्रदर्शन

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 14:14

दिल्ली गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिलाओं ने आज दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक एक विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारी महिलाएं इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

युद्ध स्मारक के लिए इंडिया गेट सही जगह : एंटनी

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 13:33

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आज कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निर्माण के लिए इंडिया गेट सही स्थान है। एंटनी का यह बयान दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस प्रस्ताव का विरोध करने की पृष्ठभूमि में आयी है।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक निर्माण पर शीला को ऐतराज

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 12:51

इंडिया गेट परिसर में बहु प्रतीक्षित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाए जाने के लिए मंत्री समूह की सिफारिशों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यह कहते हुए ऐतराज जाहिर किया है कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित होगा।

गांधीवादी अन्ना की हुंकार पर फिर उमड़ा जनसैलाब

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 19:36

जंतर मंतर पर आज गांधीवादी अन्ना हजारे के अनशन पर बैठते ही दिल्ली में जंतर मंतर से इंडिया गेट तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। अन्ना समर्थकों ने इंडिया गेट से जंतर मंतर तक कैंडल मार्च निकाला।

इंडिया गेट पर आतंकी हमले की आशंका

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 23:50

इंडिया गेट पर आतंकी हमला हो सकता है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर नीरज गुप्ता ने शहरी विकास मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आतंकी इंडिया गेट पर हमला कर सकते हैं।

इंडिया गेट पर मना लोकतंत्र का जश्न

Last Updated: Monday, August 29, 2011, 07:29

अन्ना हजारे द्वारा रविवार सुबह अनशन तोड़े जाने के बाद समर्थकों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर इंडिया गेट पर जश्न मनाया और मोमबत्तियां जलाईं.

'जो अन्ना नहीं वो गन्ना है'

Last Updated: Thursday, August 18, 2011, 12:24

समूह में लोग अपनी ही धुन में देशभक्ति के तराने गा रहे