Last Updated: Tuesday, January 17, 2012, 14:04
नई दिल्ली : उत्तर भारत न्यूनतम तापमानों में आंशिक वृद्धि के बावजूद बारिश एवं हिमपात की वजह से मंगलवार को फिर कड़कड़ाती ठंड की चपेट में आ गया। अभी दो दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में आसमान और सूर्य उगने से लोगों को भयंकर ठंड से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन फिर कोहरा लौट आया और हाड़ कंपकंपाने वाली सर्द हवा चलने लगी।
आज सुबह जब राजधानी वासी जगे तक उनका वास्ता इस बर्फीली हवा से हुई। यहां रात में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल यह 10.5 डिग्री सेल्सियस था। पिछले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यहां बारिश हुई।
पिछले दो चार दिन से पारा चढ़ने लगा था। उससे पहले कई दिनों तक बर्फीली हवा ने पारा को सामान्य के नीचे पहुंचा दिया था। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पारा के लुढ़ककर और नीचे जाने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 17, 2012, 20:34