Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 12:15

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे से जनजीवन ठहर सा गया है। दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता गिरने के कारण वाहनों को फॉग लाइट जलानी पड़ी। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। कल न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ दिनों से अपेक्षाकृत मौसम में इतनी सर्दी नहीं थी।
रविवार सुबह सात बजे अचानक घना कोहरा छाने से करीब 20 विमानों के उड़ान में देरी हुई जबकि दो विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया। सुबह में परिचालन सामान्य था और रनवे दृश्यता 200 मीटर से ऊपर थी लेकिन सात बचे अचानक ही कोहरा बढ़ने से एक रनवे के अंतिम छोर पर दृश्यता गिरकर शून्य पर पहुंच गयी। सुबह आठ बजे के बाद स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ जब दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गयी। उत्तर भारत में ट्रेनों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ा है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 23, 2012, 12:15