Last Updated: Friday, January 11, 2013, 11:17
.jpg)
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड से कम से कम 23 और लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में सुहावनी सुबह रही। यहां के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान 5. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में सर्द हवाओं का चलना जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। उधर, उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने पिछले 24 घंटे में 16 और लोगों की जान ले ली। इस मौसम में ठंड से मरने वाले लोगों की संख्या 249 हो गई है। गोरखपुर जिले में पांच लोगों की ठंड से मौत हो गई। यह कल राज्य का सबसे ठंडा स्थान था। फरूख्राबाद और बाराबंकी में चार..चार और संत कबीर नगर में दो जबकि बिजनौर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लखनउ, बिजनौर का नजीबाबाद राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 0. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जारी उत्तराखंड में ठंड के चलते सात लोगों की मौत हो गई। हालांकि, राज्य में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। ये सभी मामले रूड़की और हरिद्वार जिले से दर्ज किए गए। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 11, 2013, 09:12