Last Updated: Monday, July 23, 2012, 23:14
नई दिल्ली : देश के उत्तरी भाग के मैदानों में बारिश नहीं होने से इस क्षेत्र में लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं और सभी हिस्सों में पारा सामान्य से उपर चढ़ गया है।
राष्ट्रीय राजधानी के निवासी आज भी गर्मी और उमस से बेहाल रहे क्योंकि यहां आद्र्रता और पारा सामान्य से उपर रहा। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के बाद भी अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा के लोगों को भी बारिश नहीं होने से बढ़ते तापमान एवं उच्च आद्र्रता की मार झेलनी पड़ी।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा। हालांकि आज सुबह वहां 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर में आद्र्रता स्तर 90 फीसदी तक चला गया। अमृतसर में पारा सामान्य से चार डिग्री उपर चला गया जथा 38.4 डिग्री पर पहुंच गया। लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और 35.6 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
हरियाणा में रोहतक और भिवानी अधिकतम तापमान क्रमश: 37.9 डिग्री तथा 38.8 डिग्ग्री रहा जो समान्य से चार डिग्री ज्यादा था। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 23, 2012, 23:14