Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 19:48
नई दिल्ली : कांग्रेस ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नेतृत्व में किए जा रहे बदलाव को `भ्रष्टाचार की जीत` बताया है। भाजपा के सहयोगी जनता दल (युनाइटेड) ने भी बदलाव की आलोचना करते हुए कहा है कि डी. वी. सदानंद गौड़ा को `शहीद` किया गया है।
कांग्रेस महासचिव बी. के. हरिप्रसाद ने कहा, यह भाजपा के भ्रष्टाचार की जीत है। भ्रष्ट लोग गौड़ा के खिलाफ थे। भाजपा के नेता बेनकाब होंगे।
वहीं, जद (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि गौड़ा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए शहीद किया गया। उन्होंने कहा, यदि राष्ट्रपति चुनाव नहीं होता तो उन्हें इस्तीफा नहीं देना पड़ता।
ज्ञात हो कि कर्नाटक में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा ने रविवार को घोषणा की कि जगद्दीश शेट्टार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 8, 2012, 19:48