नेतृत्व परिवर्तन - Latest News on नेतृत्व परिवर्तन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद शुरू, संघ नेताओं से मिले राजनाथ

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 23:33

सरकार गठन के बाद भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनकी जगह पार्टी का शीर्ष पद संभालने वाले संभावित नामों को लेकर चर्चा की।

अश्विनी उपाध्याय को आम आदमी पार्टी ने किया बर्खास्त

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 11:58

आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं के नेता अश्विनी उपाध्याय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

`केजरीवाल हटाओ विश्वास को लाओ` पर फैसला आज, जंतर मंतर पर जुटे कार्यकर्ता

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 09:52

आम आदमी पार्टी में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर आवाज उठी है। रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है जिसमें इस मांग पर फैसला लिया जाएगा।

सोमनाथ ने वाम से कहा, बंगाल में नेतृत्व बदलें

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 23:41

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में वाम दलों को नेतृत्व बदलने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने उदारण देते हुए कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन पर कोच को बर्खास्त कर दिया जाता है।

लोकसभा चुनाव तक PM रहेंगे मनमोहन : कांग्रेस

Last Updated: Saturday, May 18, 2013, 23:58

कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बदले जाने से इंकार किया लेकिन इस सवाल का जवाब टाल दिया कि अगर संप्रग-3 सत्ता में आती है तो क्या मनमोहन सिंह एक बार फिर प्रधानमंत्री होंगे।

कांग्रेस नेतृत्व ने किरण रेड्डी को दिल्ली तलब किया

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 12:09

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के सम्भावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली तलब किया था।

द्वीप विवाद पर चीन ने ताल ठोंकी

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 17:06

चीन ने अगले सप्ताह होने वाले शीर्ष नेतृत्व में बदलाव से पहले ताल ठोंकते हुए कहा है कि उसने विवादित द्वीप के जलक्षेत्र से जापानी तटरक्षक बल के पोतों को बाहर कर दिया है और आगे जापान इस इलाके में नियंत्रण स्थापित नहीं कर सकता।

महाराष्ट्र में नेतृत्व परिवर्तन से कांग्रेस का इंकार

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 00:49

कांग्रेस ने आज महाराष्ट्र में नेतृत्व परिवर्तन से इंकार किया और जोर देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के पद से अजीत परिवार के इस्तीफे का केंद्र में संप्रग सरकार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

'कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन भ्रष्टाचार की जीत'

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 19:48

कांग्रेस ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नेतृत्व में किए जा रहे बदलाव को `भ्रष्टाचार की जीत` बताया है।

येदयुरप्पा समर्थित विधायकों की इस्तीफे की धमकी

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 18:17

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के बी एस येदयुरप्पा धड़े ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज करते हुए शुक्रवार को 10 मंत्रियों के इस्तीफे की धमकी दी।

येदियुरप्पा समर्थक विधायकों ने बढ़ाया दबाव

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 18:13

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के लिए दबाव बढ़ाते हुए शुक्रवार को राज्य के सात मंत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात की और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।