कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन को तैयार: माकन

कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन को तैयार: माकन

नई दिल्ली : कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव अजय माकन ने सोमवार को कहा कि पार्टी समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जनता दल (युनाइटेड) के अलग होने के बाद बिहार की राजनीतिक परिस्थिति का बहुत सावधानी से अवलोकन कर रही है।

पद ग्रहण करने के बाद माकन ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि कांग्रेस बिहार में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। माकन ने अपनी पार्टी को `सबसे युवा` बताया। कांग्रेस में सांगठनिक सुधार के तहत संगठन का हिस्सा बनने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि जनता के और अधिक नजदीक पहुंचने के लिए कांग्रस का जोर संचार पर अधिक है।

माकन ने यह भी कहा कि पार्टी में सभी पदाधिकारी औसतन 52 वर्ष की उम्र के हैं। अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे युवा पार्टी संगठन का गठन किया है। राहुल गांधी युवा नेता हैं और उनकी दृष्टि बहुत स्पष्ट है। बिहार के संबंध में पूछे गए सवाल पर माकन ने कहा कि बिहार में जो कुछ हुआ है उसका देश पर दूरगामी असर पड़ेगा। हम परिस्थिति का सावधानी से अवलोकन कर रहे हैं। अभी इस पर कुछ कहना संभव नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 17, 2013, 22:33

comments powered by Disqus