केंद्र की संप्रग सरकार को उखाड़ फेंके : राजनाथ

केंद्र की संप्रग सरकार को उखाड़ फेंके : राजनाथ

केंद्र की संप्रग सरकार को उखाड़ फेंके : राजनाथ बरेली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केन्द्र में सत्तारुढ़ संप्रग सरकार को घोटालेबाज बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए समाजवादी पार्टी और बसपा को जातिवादी और मजहबी पार्टियों की संज्ञा दी।

भाजपा ने बरेली मंडल से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत स्वाभिमान रैली के रूप में करते हुए प्रदेश और केन्द्र सरकार पर तीखे हमले किये। बसपा ,कांग्रेस और सपा नेताओं को अविश्वसनीय बताते हुए जनता से कहा कि वह चुनाव में समझदारी का परिचय दें। बरेली से 15 किलोमीटर दूर देवचरा अनाज मंडी मैदान में आयोजित विशाली रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय केन्द्र में काबिज यूपीए सरकार 5.50 लाख करोड़ रुपए का घोटाला कर चुकी है। किसानों के कर्जे माफ करने के बजाय उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के कर्जे माफ कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल प्रचार करते हैं कि वे केन्द्र में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए एकजुट हैं लेकिन भाजपा वादा करती है कि अगर बसपा और सपा केन्द्र से समर्थन वापस ले ले तो भाजपा सरकार बनाने को अपना दावा पेश नहीं करेगी। भाजपा अध्यक्ष ने सपा और बसपा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है और यह दोनों दल जाति और मजहब की राजनीति कर देश को और कमजोर कर रहे हैं अत: देश और प्रदेश की जनता इनके झांसे में न आए। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 1, 2013, 19:41

comments powered by Disqus