गोवा बैठक में मोदी ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा

गोवा बैठक में मोदी ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा

गोवा बैठक में मोदी ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा ज़ी मीडिया ब्यूरो

गोवा : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रसे पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ राष्ट्रीय संकल्प है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए मोदी ने रविवार को कहा कि भारत निर्माण पर लोगों का हक नहीं ‘शक’ है। कांग्रेस ने देश का भरोसा खोया है और केंद्र की सरकार हर दिन लोगों का भरोसा तोड़ रही है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पापों के कारण जनता में गुस्सा है।

इसके पहले आज पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फोन पर लालकृष्ण आडवाणी से बात की। आडवाणी गोवा नहीं पहुंचे हैं। बताया जाता है कि उनकी तबीयत खराब है।

सूत्रों ने बताया कि आम चुनाव के लिए मोदी को प्रचार समिति बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। इसकी घोषणा राजनाथ सिंह स्वयं करेंगे। वहीं, राजनाथ पर मोदी का पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

First Published: Sunday, June 9, 2013, 13:20

comments powered by Disqus