प्रचार समिति - Latest News on प्रचार समिति | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की प्रचार समिति की अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 23:54

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की 50 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष सोनिया गांधी को बनाया गया है जिसमें राहुल गांधी उपाध्यक्ष होंगे। यह घोषणा मंगलवार रात पार्टी ने की। करीब एक महीने पहले कांग्रेस ने कहा था कि मई में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार का नेतृत्व करेंगे।

चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख की राजनाथ ने संभाली कमान

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 21:54

नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के एक पखवाड़े बाद आज पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी की चुनाव प्रचार समिति की कमान अपने हाथों में ले ली।

मिशन 2014: भाजपा ने बनाई चुनाव समितियां, आज हो सकती है घोषणा

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 00:03

लोकसभा चुनावों की जोरदार तैयारियों में जुटी भाजपा ने गुरुवार को इसके लिए 11 समितियां गठित करने का निर्णय किया है। इन समितियों की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को की जा सकती है।

इस्तीफा वापस लेंगे लालकृष्ण आडवाणी : सूत्र

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 17:45

अपने इस्तीफे से भारतीय जनता पार्टी में सियासी भूचाल मचाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बारे में सूत्रों का कहना है कि वह अपना इस्तीफा वापस लेंगे। आडवाणी से मिलने पार्टी की नेता उमा भारती उनके आवास पर पहुंची हैं।

जयललिता ने बीजेपी का ‘चेहरा’ बने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 12:11

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने अपने ‘अच्छे मित्र’ और गुजरात में अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने पर सोमवार को बधाई दी लेकिन इस घटनाक्रम पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से यह करते हुए इनकार कर दिया कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।

पटना में 27 अक्तूबर को हुंकार भरेंगे नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 19:57

अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये गये गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 अक्तूबर को पटना में आयोजित पार्टी की हुंकार रैली को संबोधित करेंगे।

संप्रग को हराना राष्ट्रीय कर्तव्य : भाजपा

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 19:53

भाजपा ने रविवार को आज आरोप लगाया कि संप्रग शासन ने देश को रसातल के कगार पर ला खड़ा किया है और ऐसे ‘संकट’ की स्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में इसे हराना मात्र दलगत इच्छा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य बन गया है।

कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण हमारा संकल्प : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 23:27

अगले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के अभियान का जिम्मा संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने आज परोक्ष रूप से चुनावी बिगुल फूंकते हुए विभिन्न मोर्चों पर संप्रग सरकार पर निशाना साधा और पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘कांग्रेस मुक्त भारत निर्माण’ के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी को दी हार्दिक बधाई

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 14:43

भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को 2014 की प्रचार सिमिति की कमान सौंपे जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि 2014 के लिए भाजपा प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर वह नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हैं।

लोकसभा चुनाव-2014 की कमान नरेंद्र मोदी को

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 21:37

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंदिम दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 आम चुनाव के लिए प्रचार समिति की कमान सौंप दी गई। इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए की।

गोवा बैठक में मोदी ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 13:20

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रसे पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ राष्ट्रीय संकल्प है।

गोवा मंथन : मिशन-2014 की कमान संभालेंगे नरेंद्र मोदी?

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 23:16

गोवा मंथन में भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की भूमिका पर दुविधा को खत्म करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। इस बात की संभावना प्रबल दिख रही है कि रविवार को मोदी को मिशन-2014 की कमान सौंपी जा सकती है।

नरेंद्र मोदी की दावेदारी पर जदयू का मौन समर्थन

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 22:09

आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपा के बीच जारी बातचीत के बीच राजग में शामिल जदयू ने इसे उक्त पार्टी का अंदरूनी मामला बताया है।

गोवा मंथन : मोदी को कमान सौंपने को लेकर सस्पेंस बरकरार

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 18:31

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जारी महाभारत के बीच गोवा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। रविवार को बैठक का अंतिम दिन है, लेकिन अभी तक मोदी को कमान सौंपने को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

मोदी की भूमिका पर केन्द्रित रहेगी गोवा बैठक

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 22:20

गोवा में इस सप्ताहांत होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री की भूमिका का मुद्दा छाए रहने की संभावना है।