Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 22:42
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को फैसला किया कि नितिन गडकरी जनवरी 2013 तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। यह जानकारी सीएनएन-आईबीएन से ली गई है।
व्यापार में अनियमितता की वजह से गडकरी लगातार भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनकारी और मीडिया का निशाना बनते रहे हैं। उन्होंने ने 19 दिसंबर 2009 की भाजपा के अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी।
भाजपा ने कहा कि अभी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव अब जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगा।
First Published: Saturday, December 15, 2012, 22:42