दक्षिण दिल्ली में दो अफ्रीकी नागरिकों की हत्या

दक्षिण दिल्ली में दो अफ्रीकी नागरिकों की हत्या

नई दिल्ली : दक्षिण पश्चिम दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से रिपब्लिकन ऑफ कांगो और नाइजीरिया के दो अफ्रीकी नागरिकों का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में कांगो के 25 वर्षीय नागरिक को गोलियों से छलनी शव दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 इलाके में एक कार से बरामद किया गया।

एक अन्य घटना में एक नाइजीरियाई नागरिक जस्टिन ओकाफिर का शव दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में पाया गया। वह शालीमार बाग इलाके के फोर्टिस अस्पताल से लापता हो गया था। पुलिस ने बताया कि वह हाल ही में भारत आया था और शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 1, 2013, 10:06

comments powered by Disqus