दिल्ली दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान दर्ज , victim statement recorded.

दिल्ली दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान दर्ज

दिल्ली दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान दर्जनई दिल्ली : दिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म की शिकार हुई 23 वर्षीय युवती ने अपने साथ घटी 16 दिसम्बर की घटना के बारे में एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने पूरे घटना के बारे में एसडीएम को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब उसका बयान न्यायालय में पेश किया जा सकता है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत अब भी नाजुक है।

ज्ञात हो कि पिछले रविवार की रात एक चलती निजी बस में पीड़िता को उस समय प्रताड़ित किया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जब वह अपने पुरुष मित्र के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 22, 2012, 14:27

comments powered by Disqus