पीड़ित लड़की - Latest News on पीड़ित लड़की | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आसाराम का नार्को परीक्षण कराया जाए: पीड़िता के पिता

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 13:53

कथित यौन उत्पीड़न की शिकार 16 वर्षीय लड़की के पिता ने मामले में आसाराम का नार्को परीक्षण कराने की मांग की है। लड़की के पिता ने बुधवार को शाहजहांपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस को आसाराम का पॉलीग्राफ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग करानी चाहिए जिससे उनका सच दुनिया के सामने आ सके और झूठ बेनकाब हो।

लड़की पीड़ित साबित हुई तो मैं गुलामी करने को तैयार: आसाराम बापू

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 20:27

जोधपुर के आश्रम में 16 वर्षीय एक नागालिग लड़की की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद आध्‍यात्मिक गुरु आसाराम बापू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बीते दिनों आसाराम के खिलाफ जोधुपर पुलिस ने लुक आऊट नोटिस जारी किया था और उनके देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।

चुप रहने के लिए आसाराम ने मुझे धमकाया: पीड़िता

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 21:54

आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे इस स्यवंभू बाबा ने घटना के बारे में मुंह नहीं खोलने की धमकी दी थी।

मुंबई गैंगरेप : पीड़ित लड़की की हालत स्थिर लेकिन सदमें में

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 17:03

मंबई गैंगरेप की शिकार लड़की की हालत स्थिर है लेकिन वह सदमें में है। शुक्रवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। पीड़ित लड़की का इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में किया जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पीड़ित लड़की को आईसीयू में नहीं रखा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और वह बातचीत कर पा रही है। पीड़त लड़की की सर्जरी भी की गई है।

यूपी: गैंगरेप के बाद जिंदा जलाई गई पीड़ित लड़की ने दम तोड़ा

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 12:21

उत्तर प्रदेश के इटावा में गैंगरेप पीड़ित लड़की की मौत हो गई है।

जल्दी में अंत्येष्टि पर भाजपा ने उठाए सवाल

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 22:52

दिल्ली में गैंगरेप की शिकार युवती की मौत के बाद पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आज सवाल किया कि इस तरह से जल्दबाजी में अंत्येष्टि करने की क्या जरूरत थी।

गैंगरेप पर सबको जगाकर सो गई दामिनी, शोक में डूबा पूरा देश

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 00:10

दिल्ली गैंग रेप की पीड़ित 23 वर्षीया फीजियोथेरेपी की छात्रा सिंगापुर के एक अस्पताल में शनिवार तड़के जिंदगी की जंग हार गई। शोक में डूबे लोगों ने जंतर मंतर पर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी और उसे न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

दामिनी का शव लेकर विमान सिंगापुर से दिल्ली के लिए रवाना

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 00:19

सिंगापुर से दामिनी का शव लेकर एयर इंडिया का चार्टर्ड विमान शनिवार रात करीब 10 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इसके नई दिल्ली में रविवार तड़के करीब तीन बजे तक पहुंचने की संभावना है।

`पीड़िता की हालत नाजुक, कई अंगों ने काम करना बंद किया`

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 22:08

दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित लड़की की हालत और बिगड़ गई है। सिंगापुर स्थित माउंट एलिजाबेथ अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

गैंगरेप की पीड़िता सिंगापुर शिफ्ट, माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में होगा उपचार

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 00:39

दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित छात्रा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिंगापुर शिफ्ट कर दिया गया है। जीवन रक्षक प्रणाली से लैस एक एयर एंबुलेंस ms पीड़िता को सिंगापुर ले जाया गया।

दिल्‍ली गैंगरेप: पीड़ित की फिर हुई सर्जरी, अभी वेंटीलेटर पर

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 13:41

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती को रविवार को दोबारा वेंटीलेटर पर रखना पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि युवती की हालत चिंताजनक है हालांकि वह होश में है और लोगों से बात कर रही है।

पीड़िता की हालत बिगड़ी, फिर वेंटिलेटर पर

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 20:16

राजधानी में पिछले रविवार को चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय पैरा-मेडिकल छात्रा की हालात गंभीर बनी रहने की वजह से उसे रविवार को फिर वेंटिलेटर पर रखा गया।

दिल्ली दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान दर्ज

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 17:02

दिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म की शिकार हुई 23 वर्षीय युवती ने अपने साथ घटी 16 दिसम्बर की घटना के बारे में एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराया।

दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता की दोबारा हुई सर्जरी, हालत नाजुक

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 20:00

चिकित्सकों को सामूहिक दुष्कर्म एवं दरिंदगी की शिकार युवती के आंत को घाव होने की आशंका के चलते निकालना पड़ा। चिकित्सकों ने बुधवार को कहा कि पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक है।

आखिर रेप पीड़ित लड़की को मिला एडमिशन

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 13:58

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में कथित बलात्कार के कारण स्कूल में दाखिले से वंचित की गयी एक लड़की को प्रशासन की सख्ती के बाद प्रवेश दे दिया गया। इस मामले में सम्बन्धित प्रधानाध्यापक को निलम्बित कर दिया गया है।

`छेड़छाड़ के दौरान पत्रकार ने क्या किया याद नहीं`

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 18:40

गुवाहाटी में हुए लड़की छेड़छाड़ मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम को दिये बयान में पीड़ित लड़की का कहना है कि वह आरोपी लड़कों को उकसाने का आरोप झेल रहे पत्रकार की भूमिका के बारे में कुछ नहीं कह सकती क्योंकि उसे कुछ याद नहीं है।

छेड़छाड़ मामला: सीएम मिले पीड़ित लड़की से, आठ गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 00:16

असम पुलिस ने यहां एक पब के बाहर लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके साथ ही इस कांड में अबतक आठ लोग पुलिस के गिरफ्त में आ गए हैं।