दिल्ली में अभी जारी है शीतलहर - Zee News हिंदी

दिल्ली में अभी जारी है शीतलहर

नई दिल्ली  : दिल्लीवासियों को शुक्रवार एक और ठंडी सुबह का सामना करना पड़ा क्योंकि सर्द हवाओं ने पारा सामान्य स्तर से नीचे पहुंचा दिया।

 

न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे और कल के 5.3 डिग्री सेल्सियस से उपर है । कल अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था। हालांकि रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गई लेकिन सर्द हवाओं के चलते शहर में ठंड बढ़ गई।
सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा गया ।

 

मौसमविदों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि अगले दो दिनों में भी इसी तरह की मौसम परिस्थितियां रहेंगी और तापमान सात से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 

शहर में पिछले शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन था जब अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले महीने क्रिसमस के दिन न्यूनतम तापामन 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 13, 2012, 11:47

comments powered by Disqus