Last Updated: Tuesday, October 25, 2011, 18:39
नई दिल्ली: दीपावली रोशनी का त्योहार है। प्रकाश, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राजधानी समेत देश भर में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर लोगों ने जमकर खरीदारी की और घरों की साफ-सफाई की।
धनतेरस के दिन बाजारों में काफी रौनक देखी गई। लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी की। जगह-जगह कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पटाखों की खूब बिक्री हुई।
दीपावली हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक चन्द्रमास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है जो कि अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार अक्टूबर या नवम्बर महीने में आता है। इस बार दीपावली का पर्व 26 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
ऐसी मान्यता है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या वापस लौटने की खुशी में दीपावली मनाई जाती है, तब से लेकर आज तक दीपावली मनाई जा रही है।
दीपावली फसल काटने का त्यौहार भी है। कृषक अपने परिश्रम का फल फसल के रूप में पाकर आनन्द तथा उल्लास से सराबोर हो जाते हैं और त्यौहार मनाते हैं। चूँकि अन्न लक्ष्मी देवी का एक रूप है इस लिए दीपावली की रात्रि को लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।
दीपावली को लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। लक्ष्मी पूजा के दिन घरों के द्वारों पर सभी दिशाओं की ओर अनेकों दीये आलोकित किए जाते हैं।
First Published: Wednesday, October 26, 2011, 00:12