Last Updated: Friday, August 3, 2012, 14:29
नई दिल्ली : एक विशेष न्यायाधिकरण ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर केंद्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा। सिमी के पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और इंडियन मुहाहिद्दीन के साथ तार जुड़े हैं।
न्यायाधिकरण के अध्यक्ष दिल्ली उच्च न्यायालय के न्ययामूर्ति वीके शाली ने गृह मंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें सिमी पर प्रतिबंध को जारी रखने की संस्तुति दी गई है। करीब 11 साल पहले सिंतबर 2001 में सिमी को आंतकी गतिविधियों से जुड़े होने के चलते ‘प्रतिबंधित संगठन’ घोषित कर दिया गया था। इस साल तीन फरवरी को गृह मंत्रालय ने सिमी पर प्रतिबंध को दो साल के लिये बढ़ा दिया था।
इस संगठन के लश्कर ए तैयबा के साथ संबंध थे और इस पर विभिन्न आंतकी हमलों को अंजाम देने का आरोप था। हालांकि सिामी ने अनेक अदालतों में प्रतिबंध के खिलाफ चुनौती दी थी पर इसे कहीं राहत नहीं मिली। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 3, 2012, 14:29