Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 19:57

पटना : अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये गये गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 अक्तूबर को पटना में आयोजित पार्टी की हुंकार रैली को संबोधित करेंगे।
बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने मोदी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूरे देश में एक नया संदेश गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने मोदी को भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये जाने को समय की मांग बताते हुए कहा कि इससे केंद्र की कथित तौर पर भ्रष्ट सप्रंग सरकार को उखाड फेंकने में और भी मदद मिलेगी।
पांडेय ने कहा कि आगामी 27 अक्तूबर को पटना में आयोजित हुंकार रैली को मोदी जी संबोधित करेंगे और बिहार आने का न्योता उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मोदी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये जाने पर उन्हें बधायी दी है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 9, 2013, 19:57