पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ : संघर्ष विराम उल्लंघन की एक ताजा घटना में पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हमीरपुर और मेंढर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, जिसपर भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद सीमा रेखा के निकट मौजूद भारतीय सैनिकों ने भी गोलीबारी की। यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। गोलीबारी करीब 45 मिनटों तक चलती रही। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले मंगलवार सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने हमीरपुर और मेंढर में तैनात बटालियन को निशाना बनाया, जिसके बाद जबावी कार्रवाई की गयी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को भी इस इलाके में गोलियां चलाई थीं, जिसका भारतीय जवानों की ओर से जवाब दिए जाने के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुयी थी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 20, 2013, 23:52

comments powered by Disqus