युद्धविराम उल्लंघन - Latest News on युद्धविराम उल्लंघन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 18:53

संघषर्विराम के एक अन्य मामले में पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को तीन घंटे तक एलओसी से लगे पुंछ जिले में भारतीय अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुयी।

पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 23:52

संघर्ष विराम उल्लंघन की एक ताजा घटना में पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हमीरपुर और मेंढर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, जिसपर भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

सीमा पर पाक की गुस्ताखी का भारत ने दिया करारा जवाब

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 18:51

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसपर भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एलओसी पर और अधिक हमले की ताक में है पाक : सेना

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 17:00

पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन में हुई हालिया बढ़ोतरी के कारण जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में बढ़े तनाव के बीच सेना ने रविवार को बताया कि उन्हें प्राप्त सूचना के मुताबिक, पाकिस्तान सीमारेखा पर और अधिक सीमा कार्य बल (बीएटी) हमले की कोशिश कर रहा है।

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, युद्धविराम का फिर उल्लंघन

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 12:58

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पांच भारतीय जवानों की हत्या पर ‘कड़े संदेश’ दिए जाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तानी सेना युद्धविराम का पांच बार उल्लंघन कर चुकी है।

एलओसी पर युद्धविराम उल्लंघन की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 12:51

जम्मू एवं कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम के उल्लंघन की जांच भारत व पाकिस्तन के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) करेगा।