पीएम चाहते हैं पीएमओ लोकपाल के दायरे में हो - Zee News हिंदी

पीएम चाहते हैं पीएमओ लोकपाल के दायरे में हो




चंडीगढ़ : केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय को लोकपाल के दायरे में लाने को इच्छुक हैं।

 

बंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री इच्छुक हैं कि उनका कार्यालय लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के सिद्धांतों पर खरे उतरते हैं।

 

लोकपाल विधेयक पर संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सभी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, विधेयक में बदलाव सुसंगत तरीके से किया जाएगा। लोकपाल विधेयक पर कुछ दलों के विरोध पर उन्होंने कहा, वे बस यह दिखाना चाहता है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। उनका (राजनीतिक दलों का) दोहरा मापदंड अस्वीकार्य है। लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर भाजपा के विरोध की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका विरोध राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकपाल विधेयक को समझने में विफल रही है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, December 12, 2011, 12:27

comments powered by Disqus