पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन हुए लापता: पुलिस

पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन हुए लापता: पुलिस

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन का बीते कई घंटों से कुछ पता नहीं हैं। कर्नाटक के शहर मैसूर से वह लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मैसूर पुलिस ने भी कहा कि आरएसएस के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन मैसूर में लापता बताये जाते हैं!

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से उनके बारे में कोई खबर नहीं है कि वे कहां हैं। जानकारी के अनुसार, सुदर्शन आज सुबह टहलने के निकले थे, लेकिन वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद उनके लापता होने के बारे में हर ओर चर्चा होने लगी और पुलिस को सूचना दी गई।

मैसूर के पुलिस कमिश्‍नर ने कहा कि संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन के लापता होने की सूचना हमें मिली है। पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई है। अब तक उनके बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

First Published: Friday, August 3, 2012, 11:37

comments powered by Disqus