केएस सुदर्शन - Latest News on केएस सुदर्शन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पंचतत्व में विलीन हुए RSS के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन

Last Updated: Sunday, September 16, 2012, 19:00

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाने वाले कुप्पाली सीतारमैय्या (के.एस.) सुदर्शन का अंतिम संस्कार रविवार शाम नागपुर में कर दिया गया। शनिवार तड़के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

नहीं रहे RSS के पूर्व सरसंघचालक के एस सुदर्शन

Last Updated: Saturday, September 15, 2012, 11:46

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सरसंघचालक के. एस सुदर्शन का आज यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मिल गए पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन : पुलिस

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 12:37

आरएसएस के पूर्व प्रमुख के.एस. सुदर्शन को पुलिस ने ढूंढ निकाला। वे पहले लापता बताए गए थे। पुलिस के अनुसार सुदर्शन थकान के कारण सड़क किनारे बैठे थे। उन्हें वापस लाया गया है।

पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन हुए लापता: पुलिस

Last Updated: Friday, August 3, 2012, 11:37

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन का बीते कई घंटों से कुछ पता नहीं हैं। कर्नाटक के शहर मैसूर से वह लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मैसूर पुलिस ने भी कहा कि आरएसएस के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन मैसूर में लापता बताये जाते हैं