'पूर्व सैनिक वर्ष के रूप में मनेगा 2012' - Zee News हिंदी

'पूर्व सैनिक वर्ष के रूप में मनेगा 2012'

 

नरसिंहपुर : सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने रविवार को कहा कि उन्होंने 2012 को पूर्व सैनिक वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया था।

 

जिला अस्पताल में एक समारोह में उन्होंने कहा कि इसे पूर्व सैनिक वर्ष के रूप में मनाने का उद्देश्य उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाना है।

 

सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक स्टेडियम के निर्माण की आधारशिला रखी।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 13, 2012, 13:48

comments powered by Disqus