Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 16:49
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : टीम अन्ना के चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान और भाजपा में प्रधानमंत्री पद के लिए अघोषित प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र मोदी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रियंका गांधी को देश की सक्रिय राजनीति में लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कवायद के तहत कांग्रेस आलाकमान ने प्रियंका को उनकी मां सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में रायबरेली संसदीय क्षेत्र का काम संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके अलावा प्रियंका दिल्ली में जनता दरबार भी लगाएंगी।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने 2011 में कांग्रेस के लिए उत्तरप्रदेश चुनाव में प्रचार किया था। वे इससे पहले 2009 के आम चुनाव में अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों में अपनी मां व भाई राहुल के लिए भी चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। हालांकि यूपीए-2 की सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे अहम सवालों से जूझ रही है इसलिए कांग्रेस पार्टी की हरसंभव कोशिश होगी कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारकर मिशन-2014 की नैया को किसी तरह से पार लगाया जाए।
First Published: Saturday, August 4, 2012, 16:49