बिहार के अधिकार के लिए आज दिल्ली में गरजेंगे नीतीश कुमार--Special status to Bihar: Nitish Kumar to address rally in Delhi today

बिहार के अधिकार के लिए आज दिल्ली में गरजेंगे नीतीश कुमार

बिहार के अधिकार के लिए आज दिल्ली में गरजेंगे नीतीश कुमारनई दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आधिकार रैली आयोजित की गई है। अधिकार रैली की पूर्व संध्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस रैली को लोकसभा चुनाव से पहले ताकत के प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि यह बिहार के अधिकारों को प्राप्त करने का प्रयास है और इससे अन्य पिछड़े राज्यों को फायदा होगा।

नीतीश ने पटना से कल यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह ताकत का कोई प्रदर्शन नहीं है बल्कि अपने अधिकारों को पाने का प्रयास है। इसी लिए हमने इसे अधिकार रैली का नाम दिया है। हम लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा कि यह अधिकारों के लिए एक पिछड़े राज्य का संर्घष है जिससे अंतत: दूसरे पिछड़े राज्यों को भी फायदा होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने भाजपा को भी साथ लिया है नीतीश ने कहा, ‘‘हर कोई साथ है। यह एक प्रस्ताव है जिसपर सब लोग सहमत हैं। विधानसभा और विधान परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव पर इसे लागू किया जा रहा है।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जनता दल यू ने आज रामलीला मैदान में अधिकार रैली का आयेाजन किया है। इस रैली को नीतीश कुमार के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव भी संबोधित करेंगे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 17, 2013, 09:23

comments powered by Disqus