भारत ने 17 बंधकों के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी

भारत ने 17 बंधकों के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी

नई दिल्ली : भारत ने नाइजीरियाई स्वामित्व वाले एमटी रॉयल ग्रेस पर सोमाली जलदस्युओं के हाथों पिछले 10 महीने से बंधक बने 17 नाविकों की जल्द मुक्ति के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वरिष्ठ माकपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य के. एन. बालागोपाल से यह बात कही जिन्होंने उनके हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

माकपा सांसद को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने समुद्री डकैती को एक खतरा बताया है और कहा कि उनकी सरकार सोमाली जलदस्युओं के हाथों भारतीय नाविकों के ‘लगातार बंदी बने रहने’ को लेकर चिंतित है।

मनमोहन ने कहा,‘एमटी रॉयल ग्रेस के संबंध में, सरकार ने बंधक बनाए गए (भारतीय) नाविकों की जल्द मुक्ति के लिए सोमाली जलदस्युओं के साथ बातचीत करने के मुद्दे पर नाइजीरियाई पोत मालिक पर दबाव डालने के लिए नाइजीरिया सरकार को हस्तक्षेप करने को कहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारा उच्चायोग इस मुद्दे पर पोत मालिक से सीधे संपर्क में है।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने सोमाली सरकार से भी हस्तक्षेप का आग्रह किया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 29, 2013, 21:02

comments powered by Disqus