ममता ने पार्टी से कल्याण बनर्जी को हटाया - Zee News हिंदी

ममता ने पार्टी से कल्याण बनर्जी को हटाया




ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

 नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी को हटा दिया है। कल्याण बनर्जी पार्टी के चीफ व्हिप थे। पहले यह कहा जा रहा था कि कल्याण बनर्जी ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी से कल्याण ने इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन ममता ने उन्हें पार्टी से हटा दिया।

 

गुरुवार को राज्यसभा में लोकपाल के पक्ष में दो सांसदों के वोटिंग से ममता बनर्जी नाराज थी।

 

तृणमूल लोकपाल बिल से लोकायुक्त को हटाना चाहती थी। उसका कहना था कि राज्यों में भ्रष्टाचार से निपटने की जिम्मेदारी राज्य की होनी चाहिए केंद्र की नहीं और अगर सरकार ये संशोधन प्रस्ताव नहीं मानती है तो इसका संघीय ढांचे पर असर पड़ेगा। पर कुछ भ्रम की स्थिति की वजह से यह बात पार्टी के सांसद मजबूती के साथ नहीं रख पाए थे, जिससे ममता बनर्जी काफी नाराज थीं।

 

कल्याण बनर्जी के अलावा ममता के निशाने पर सांसद सुदीप बंदोपाध्याय भी थे, पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुदीप ने माफी मांग ली है।  राज्यसभा में उनकी पार्टी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और कल्याण बनर्जी ने बिल का समर्थन किया था।

 

इन सांसदों ने वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से चर्चा के बाद बिल का समर्थन किया था जबकि पार्टी ने राज्यसभा में लोकपाल बिल का विरोध किया था। ममता बनर्जी इस बात से बेहद नाराज है कि बिना उनसे चर्चा किए इन सांसदों ने राज्यसभा में बिल का समर्थन कैसे किया।

 

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस ने 37 संशोधन प्रस्ताव दिए थे। तृणमूल कांग्रेस ने लोकपाल के तहत लोकायुक्तों की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। संसद की स्थायी समिति की बैठकों में भी तृणमूल कांग्रेस ने लोकपाल बिल के इस प्रावधान पर आपत्ति जताई थी और बिल में संशोधन की मांग की थी।

First Published: Friday, December 30, 2011, 18:00

comments powered by Disqus