मोहन परासरन होंगे नए सॉलिसिटर जनरल

मोहन परासरन होंगे नए सॉलिसिटर जनरल

नई दिल्ली : अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरन को आज देश का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त कर दिया गया। सॉलिसिटर जनरल के पद पर परासरन की नियुक्ति वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिंटन नरीमन के इस पद से त्यागपत्र देने के बाद की गई है। पराशरन का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी और आज इस संबंध में एक औपचारिक अधिसूचना जारी की गई। इस महीने के शुरू में नरीमन ने सॉलिसिटर जनरल के पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनका त्यागपत्र कानून मंत्री अश्विनी कुमार के साथ उनके मतभेदों के बारे में अटकलों के बीच आया।

पराशरण उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अटॉर्नी जनरल के परासरन के पुत्र हैं। उन्हें जुलाई 2004 में संप्रग एक की सरकार में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। वह संप्रग दो के कार्यकाल के दौरान भी इस पद पर बने रहे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 13, 2013, 22:38

comments powered by Disqus