सॉलिसिटर जनरल - Latest News on सॉलिसिटर जनरल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

रंजीत कुमार नियुक्त किए गए सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 23:32

संवैधानिक कानूनों के विशेषज्ञ माने जाने वाले उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार को आज सॉलिसिटर जनरल (एसजी) नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय ने आज कुमार की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की। कुमार कई मुकदमों में गुजरात सरकार की पैरवी कर चुके हैं।

केजरीवाल सरकार ने जनलोकपाल बिल पर नहीं मांगी थी सलाह : पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 15:43

पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एन भट्ट ने आज कहा कि उनसे जनलोकपाल विधेयक पर सलाह नहीं ली गई थी, अपितु केवल कुछ नियमों की वैधता के बारे में विचार विमर्श किया गया था। भट्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कल दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

दिल्ली जनलोकपाल विधेयक पारित करना होगा असंवैधानिक : सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:14

सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरण ने इस बात पर जोर दिया है कि उपराज्यपाल की पूर्व मंजूरी के बिना अगर आप सरकार ने दिल्ली का जनलोकपाल विधेयक पारित किया तो यह असंवैधानिक होगा।

इंदिरा जयसिंह ने पीएम को लिखा पत्र, गांगुली को हटाने की मांग

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 21:48

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) इंदिरा जयसिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कानून की एक इंटर्न के यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) एके गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।

मोहन परासरन होंगे नए सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 22:38

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरन को आज देश का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त कर दिया गया। सॉलिसिटर जनरल के पद पर परासरन की नियुक्ति वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिंटन नरीमन के इस पद से त्यागपत्र देने के बाद की गई है।

सॉलिसिटर जनरल पद से रोहिंटन नरीमन का इस्तीफा

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 17:31

वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिंटन नरीमन ने भारत के सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी अफवाह है कि उन्होंने कानून मंत्री अश्विनी कुमार से मतभेदों के कारण यह कदम उठाया है।