मौसम : दिल्ली में आफत, यूपी में राहत

मौसम : दिल्ली में आफत, यूपी में राहत

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ : दिल्ली में रविवार सुबह भी जहां गर्मी जारी रही, वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून की दस्तक के बाद हुई बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, `दिन में शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।` सुबह 8.30 बजे वातावरण में 42 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, महराजगंज, चंदौली, अम्बेडकरनगर, मऊ और सोनभद्र जिलों में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की व तेज बारिश की संभावना है।

First Published: Sunday, June 24, 2012, 12:57

comments powered by Disqus