Last Updated: Saturday, December 24, 2011, 07:47
नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शनिवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।
पाटील ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह आनंद, उल्लास, उम्मीद और खुशहाली का अवसर है। उन्होंने कहा कि मैं क्रिसमस के इस अवसर पर सभी राष्ट्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देती हूं।
उन्होंने कहा कि क्रिसमस आनंद, उल्लास, उम्मीद और खुशहाली का अवसर है। यह प्रभु यीशू के प्रेम, बलिदान, करुणा, सेवा, साहस और मानवता, शांति और सद्भाव के संदेश को प्रकट करता है।
दुनियाभर में रविवार को 25 दिसम्बर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, December 24, 2011, 18:09