Last Updated: Monday, July 23, 2012, 21:28
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अपना कार्यकाल खत्म होने की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी ।राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने आज एक बयान में कहा, संबोधन शाम सात बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिन्दी और बाद में अंग्रेजी में प्रसारित होगा। संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी चैनलों पर भी पहले हिन्दी और बाद में अंग्रेजी में प्रसारित होगा।