राष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं - Zee News हिंदी

राष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं



नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति और समृद्धि की कामना की है।

 

पाटिल ने अपने संदेश में कहा, दिवाली के पर्व पर मैं सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। प्रकाश का यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन से अंधकार को दूर करे और खुशी, आनंद तथा समृद्धि लाए।

 

उपराष्ट्रपति अंसारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, मैं दीपावली के शुभ अवसर पर देश की समस्त जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रकाश पर्व दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमारे जीवन में सच्चे नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के संकल्प को मजबूत करता है।

 

प्रधानमंत्री सिंह ने देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली शांति, आनंद और समृद्धि की प्रतीक है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है जिसमें सभी समुदाय भाईचारे और मित्रता के साथ एकजुट होकर खुशी मनाते हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, यह दीपावली हमारे देश तथा दुनिया के सभी लोगों के जीवन में शांति व समृद्धि लाए। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 25, 2011, 20:54

comments powered by Disqus