Last Updated: Monday, July 23, 2012, 21:28
नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अपना कार्यकाल खत्म होने की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी ।
राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने आज एक बयान में कहा, संबोधन शाम सात बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिन्दी और बाद में अंग्रेजी में प्रसारित होगा। संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी चैनलों पर भी पहले हिन्दी और बाद में अंग्रेजी में प्रसारित होगा।
बयान में कहा गया, इसके अतिरिक्त आकाशवाणी से इसके क्षेत्रीय चैनलों पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में भी संबोधन प्रसारित किया जाएगा। महाराष्ट्र में जलगांव जिले के नादगांव से ताल्लुक रखने वाली प्रतिभा ऐसी पहली महिला हैं जो देश की राष्ट्रपति बनीं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को देश के 12वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रपति निर्वाचित प्रणव मुखर्जी बुधवार को देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 23, 2012, 21:28