रिटायरमेंट बाद पुणे में रहेंगी महामहिम

रिटायरमेंट बाद पुणे में रहेंगी महामहिम

रिटायरमेंट बाद पुणे में रहेंगी महामहिम नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की सेवानिवृति के बाद सरकार ने उनके लिए पुणे में आवास तय किया है। इससे पहले प्रतिभा पाटिल ने एक विवाद के बाद एक अन्य आवास को छोड़ दिया था। अधिकारियों ने यहां बताया कि शहरी विकास मंत्री ने जो स्थान उनके लिए तय किया है वह पुणे के पशान रोड इलाके में है।

शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्ण ने कहा, ‘पुणे में उनके आवास का प्रस्ताव है और यह महाराष्ट्र सरकार के अधीन है। इस संबंध में हमने उसे लिखा है और अब उसके जवाब का इंतजार है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने स्थानीय और राज्य के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के बाद पुणे में पशान रोड पर एक भूखंड की पहचान की है। हमने अब राज्य सरकार से अनुरोध किया है और औपचारिक पेशकश पत्र की उम्मीद है।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 24, 2012, 15:05

comments powered by Disqus