लोकसभा चुनाव समय से पहले संभव : गडकरी

लोकसभा चुनाव समय से पहले संभव : गडकरी

लोकसभा चुनाव समय से पहले संभव : गडकरीधार (मध्य प्रदेश) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि देश में राजनीतिक अस्थिरता इस हद तक पहुंच गई है कि लोकसभा चुनाव समय से पहले हो सकता है। मध्य प्रदेश की जनता को चुनाव के लिए तैयार रहना है और लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखानी है।

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को मध्य प्रदेश आए गडकरी ने धार में जनजातीय जनसमूह के बीच कहा कि यह जनसमुद्र इस बात का साक्षी है कि देश के जनजातियों का भाजपा में अटल विश्वास है। उन्होंने कहा कि सशक्त, खुशहाल और बहुलतावादी राष्ट्र बनाना भाजपा का मिशन है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने गरीबी के खिलाफ संघर्ष का जो अभियान आरंभ किया था वह मध्य प्रदेश में धरातल पर उतरा है। विकास की राजनीति सिर्फ भाजपा ही करती है, कांग्रेस ने जनता को छला है।

गडकरी ने कहा, `पंडित नेहरू ने गरीबी उन्मूलन का नारा दिया, बाद में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ की घोषणा की, लेकिन राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी भी गरीबी हटाने के नाम पर देश से गरीबों को मिटाने पर तुले हुए हैं। मंहगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है।` गडकरी ने यहां पार्टी कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी मौजूद थे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 4, 2012, 22:48

comments powered by Disqus