विदेशी जेलों में हैं 6569 भारतीय कैदी

विदेशी जेलों में हैं 6569 भारतीय कैदी

तिरुअनंतपुरम : पाकिस्तान में 254 कैदियों समेत विभिन्न देशों की जेलों में कुल 6569 भारतीय कैदी बंद हैं। केरल निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा विदेश मंत्रालय से हासिल की गई जानकारी से इस बात का पता चला है।

इस सूची में अरब देश शीर्ष पर हैं जहां सउदी अरब में 1691, कुवैत में 1161 तथा संयुक्त अरब अमीरात में 1012 भारतीय कैदी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने आरटीआई कार्यकर्ता डीबी बिनू को यहां यह सूचना उपलब्ध कराई है। दो भारतीय मछुआरों को गोली मारने वाले इतालवी मैरीन्स को लेकर इटली के साथ कुछ समय पहले राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। इस देश में 121 भारतीय कैदी जेलों में बंद हैं।

विदेशों में बंद भारतीय कैदियों में ब्रिटेन में 426, अमेरिका में 155, चीन में 157, बांग्लादेश में 62, अफगानिस्तान में 28, बहरीन में 18 और नेपाल में 377 हैं। इराक, ईरान, अल्जीरिया, बेल्जियम और फ्रांस की जेलों में भी भारतीय कैदी बंद हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 3, 2013, 15:14

comments powered by Disqus