`विपक्ष राजी हुआ तो लोकपाल बिल इसी सत्र में संभव`

`विपक्ष राजी हुआ तो लोकपाल बिल इसी सत्र में संभव`

`विपक्ष राजी हुआ तो लोकपाल बिल इसी सत्र में संभव`ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में तेलंगाना, आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन प्रकरण और खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर हंगामे के बीच सरकार को भरोसा है कि कुछ महत्वपूर्ण विधेयक संसद से पारित हो जाएंगे। लोकपाल बिल को भी संसद के इसी सत्र में पेश करने पर सरकार ने अपने विकल्प खुले रखे हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को पुणे में कहा कि अगर विपक्ष की तरफ से मानसून सत्र में सहमति बनती है तो लोकपाल बिल को पास कराया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर विपक्ष संसद की कार्यवाही चलने में सहयोग देता है तो लोकपाल कानून के लिए कोई रास्ता निकाला जाएगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने गए थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकपाल कानून देना कांग्रेस के 2009 के लोकसभा चुनाव में किए गए वायदों में से एक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत रूप से महिला आरक्षण बिल में एक तरह से मार्गदर्शक की भूमिका निभाई हैं लेकिन यह पूरी तरह से संसद में सांसदों पर निर्भर करता है कि वो इस विधेयक को चाहते हैं कि नहीं।

First Published: Friday, August 9, 2013, 10:15

comments powered by Disqus