विशेष दर्जे की मांग पर राजनीति न हो: कांग्रेस

विशेष दर्जे की मांग पर राजनीति न हो: कांग्रेस

विशेष दर्जे की मांग पर राजनीति न हो: कांग्रेसनई दिल्ली : संप्रग सरकार द्वारा बिहार के साथ भेदभाव करने के राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस ने रविवार को कि राज्य को विशेष दर्जा देने के मुद्दे पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री याद करें कि केंद्र में एनडीए की सरकार के समय राज्य की अर्थिक स्थिति कितनी खराब थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत गठबंधन ने बिहार को कोई विशेष दर्जा या सहायता नहीं देने दी।

नीतीश कुमार ने आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र पर राज्य की अनदेखी का आरोप लगाया जिसके कुछ ही घंटे बाद शकील अहमद ने कहा, ‘हर बिहारी अपने बिहार के लिए और ज्यादा चाहता है लेकिन किसी को भी विशेष दर्जा के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।’

बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता माने जाने वाले अहमद ने कहा कि जनता को याद है कि बिहार के विभाजन के समय नीतीश कुमार और राजग सरकार ने बिहार और बिहारियों के साथ किस तरह का रवैया अपनाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद ने कहा, ‘उन्होंने बिहार के साथ बहुत खराब रवैया अपनाया। उन्होंने भारत सरकार को बिहार को कोई विशेष दर्जा या सहायता नहीं देने दी जबकि सचाई यह थी कि जमीन के नीचे या ऊपर, अधिकांश संपदा झारखंड के साथ चली गयी।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 17, 2013, 18:01

comments powered by Disqus